जनता का खो चुकी विश्वास भाजपा आमादा है लोकतंत्र की हत्या पर:संजय सिंह चौहान

देवभूमि में लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुँह के बल गिरे:संजय सिंह चौहान

सुला कांग्रेस ने लड्डू बांट कर दी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई।

 

“केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरे हिमाचल की भोली-भाली जनता दुखजद्द है देवभूमि पर इस प्रकार का जनता के साथ भाजपा पार्टी द्वारा कुठाराघात किया गया! यह केवल सत्ता को ही पाने की घातक चाह नहीं थी बल्कि हिमाचल के लोकतांत्रिक ढांचे पर भी भयानक घात किया है” बोले संजय सिंह चौहान एक प्रेस वार्ता में।


उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से कुछ लोगों ने चंद पैसों के लालच में आ कर लोकतंत्र की निर्मम हत्या करने की कोशिश की हिमाचल प्रदेश में यह एक ऐतिहासिक  एवं शर्मनाक घटना बनकर रह गई है और सबसे बड़ी शर्म की बात है कि अपने ही लोगों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की और मुंह की खानी पड़ी चौहान ने आगे कहा भाजपा के खरीद फरोख्त का कल्चर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इतनी जल्दी प्रवेश कर जाएगा इसकी आशंका माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को पहले से ही थी।


संजय सिंह चौहान ने कहा जिस प्रकार बिन पानी के मछली छटपटाती है उसी प्रकार बिना सत्ता के आज भाजपा छटपटा रही है कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को पैसों के बल पर हराया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पैसे के बल पर लोकतंत्र को खरीद रही है। यह हिमाचल प्रदेश में नहीं हो रहा अपितु पूरे देश का ही में भाजपा
लोकतंत्र को खरीद रही है।


संजय सिंह चौहान ने कहा माननीय मुख्यमंत्री आश्वस्त थे कि बजट पास होगा और ऐसा ही हुआ यह लोकतंत्र और समूचे प्रदेश वासियों की जीत है और जनता के आशीर्वाद और प्रार्थनाओं से विरोधियों द्वारा किए गए हमले का माननीय मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार ने मुँह तोड़ ज़वाब दिया है और सरकार का संचालन पहले ही की तरह समान्य चल रहा है।

Spread the News