राज्य में थे बड़े वरिष्ठ नेता,फिर बाहरी राज्य से क्यों थोपा राज्यसभा प्रत्याशी : देवेंद्र कुमार भुट्टो

हिमाचल की शिमला सीट से राज्य सभा सदस्य के चुनाव में हम ने हिमाचल की जनता के हितों की पैरवी करते हुए अपना मतदान किया है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दर किनार करके शिमला राज्यसभा सीट पर बाहरी राज्य से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी देकर हिमाचल के वरिष्ठ नेताओं का जो अपमान किया गया था। हम ने उन वरिष्ठ नेताओं के मान सम्मान पर अपना मतदान किया हैं। लेकिन अगर हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष द्वारा हमारी विधायकी सदस्यता रद्द की है,तो हम उसे माननीय हाई कोर्ट में चुनौती दी हैं और हमें पूर्ण विश्वास है, कि माननीय हाई कोर्ट हमारी सदस्यता को बहाल करके हमें राहत प्रदान करेगा।

कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने अपनी सदस्यता रद्द करने पर सुक्खू सरकार को तानाशाही करार देते हुए जारी ब्यान में कहा कि हम ने 14 माह पूर्व कुटलैहड़ विस क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। और जो कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र था। हम ने चुनावो में हर मंच पर जनता को पढ़कर सुनाया। लेकिन राज्य में सुक्खू सरकार बनने के बाद 14 माह में न तो घोषणा पत्र के माध्यम से कोई घोषणा पूर्ण हुई। और न ही 14 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को कोई बड़ी योजना से नवाजा गया। भुट्टो ने कहा कि हर विस क्षेत्र की जनता को अपने विधायक पर एक विश्वास होता है। और हम ने सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के समक्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पुख्ता से रखा। लेकिन केवल सीएम साहब की तरफ से आश्वासन के अलावा कुछ भी नही मिला।

भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए सरकारी कार्यालयों को बंद किया गया था। हम ने कुटलैहड़ की जनता के साथ चर्चा करके और कुटलैहड़ की जनता के इंट्रेस्ट पर दोबारा उन कार्यालय को खोलने की कई बार सीएम साहब के पास प्रस्ताव भी रखा। लेकिन 14 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता के लिए कोई कार्य सीएम साहब की तरफ से नहीं किया गया। कुटलैहड़ के स्कूलों में स्टाफ की कमी है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। लोनिवि से लेकर अन्य विभागो के कार्य 14 माह से लटके हुए है। जल शक्ति विभाग में पेयजल योजनाओं के डीपीआर बनाने के 14 माह से अनाकनी हो रही है। भुट्टो ने कहा कि जब राज्य के सीएम और सरकार ने मेरे कुटलैहड़ की जनता की कोई समस्या का समाधान ही नही करना है। तो फिर ऐसी सरकार के साथ मेरा कोई समर्थन भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हम ने जो कदम उठाया है। वह कुटलैहड़ की जनता के हितों की रक्षा करने के लिए उठाया है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राजनीति करना मेरा शौक नहीं है। राजनीति में हम केवल जनता की सेवा करने के लिए आए है। लेकिन जब जिस सरकार के साथ समर्थन और साथ खड़े रहते थे। अगर वह सरकार ही मेरे कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की अनदेखी करें। तो फिर उस सरकार के साथ हमारा कोई समर्थन नही होगा। हम उस पार्टी उस सरकार का समर्थन करेंगे। जो मेरे देव तुल्य जनता कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बारे में सोचेगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता के हित के लिए और कुटलैहड़ के उज्वल भविष्य के लिए हम ने यह कदम उठाया है।

कुटलैहड़ की समस्त जनता के साथ बैठक करके होगी अगली रणनीति तय

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा है। कि आगे क्या रणनीति होगी। और क्या ठोस कदम उठाया जाए। यह भी कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता ही तय करेंगी। बहुत जल्दी कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता के साथ बैठक करके अगली रणनीति तय करेंगे। भुट्टो ने कहा कि हमारा एक एक कदम और एक एक सांस पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता का नाम लिखा जा चुका है, जो कुटलैहड़ की समस्त जनता का फैसला होगा। हमारे लिए वही सर्वमान्य होगा।

कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए पहले की तरह रहूंगा हर समय तत्पर

देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता मेरा परिवार है और पहले भी हमने राजनीति से हटकर कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए अपना समय दिया है। और अब भी पहले की तरह ही कुटलैहड़ की समस्त जनता की सेवा के लिए हर समय खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता के साथ में 28 वर्षो से लगातार गहरा नाता है और 28 वर्षो से लगातार कुटलैहड़ की जनता के सुख दुख में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहा हूं और आगे भी कुटलैहड़ की समस्त जनता की सेवा के लिए हर समय उनके साथ खड़ा रहूंगा।

Spread the News
Verified by MonsterInsights