कांगड़ा पुलिस ने किया ATM चोर गिरोह का पर्दाफाश, गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पुलिस ने ATM चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के सदस्य ATM कार्ड बदल कर लोगों के खाते से पैसे निकाल लेते थे। एक केस की जांच करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर अन्य 2 आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। हाल ही में गिरोह के सदस्यों ने पालमपुर डाढ में एक बुज़ुर्ग को निशाना बनाकर उसका ATM बदला और 66 हजार रुपए निकाल लिए। पालमपुर पुलिस ने IPC की धारा 379 और 420 के तहत मामला दर्ज किया।

स्थानीय पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पालमपुर और उसके आस-पास के इलाकों में एटीएम कार्ड बदलने और लोगों को ठगने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। एटीएम की बढ़ती चोरी को देखते हुए कांगड़ा पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम को इनपुट जुटाने और अपराध में शामिल गिरोह की पहचान करने का काम दिया गया था. टीम ने संदिग्धों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। हाल ही में गिरोह के सदस्यों ने पालमपुर डाढ में एक बुज़ुर्ग को निशाना बनाकर उसका ATM बदला और 66 हजार रुपए निकाल लिए। पालमपुर पुलिस ने IPC की धारा 379 और 420 के तहत मामला दर्ज किया।

ASP मयंक चौधरी ने उप निरीक्षक हेम चंद की अगुवाई में DCRB कांगड़ा व SIU कांगड़ा को मिला कर एक टीम का गठन किया। टीम ने UP से जगमोहन सिंह (33) पुत्र अजमेर निवासी लोहाना कलां ज़िला मुज़फ़रनगर और दीपक शर्मा (44) पुत्र देवी लाल शर्मा निवासी मिलकवजिदीनपुर ITI दिल्ली रोड सहारनपुर को गिरफ़्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने गिरोह के अन्य 2 सदस्यों के नाम पते भी बताए और बताया कि उन्होंने एक इंटर स्टेट गिरोह बनाया और काफी लंबे समय से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। इन्हे रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में जानकारियां उगलवाई जाएंगी।

Spread the News
Verified by MonsterInsights