Loksabha Chunav 2024 : कल होगा तारीखों का ऐलान, पिछली बार 7 चरणों में हुआ था चुनाव

लोकसभा चुनावों का कल ऐलान हो जाएगा। चुनाव आयोग इस संबंध में शनिवार को तीन बजेे बाद चुनावों की घोषणा कर सकता है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में उनकी घोषणा भी की जा सकती है। शुक्रवार को लोकसभा चुनावों को लेकर मीटिंग चल रही थी, जिसमें नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता और पंजाब से सुखबीर सिंह संधू भी शामिल रहे। लगभग पौना घंटा तक चली इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ है।

माना जा रहा है कि कल चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव कितने चरणों में होंगे, यह कल ही पता चल सकेगा, लेकिन पिछली बार 2019 जब चुनाव हुए थे, तो उन्हें सात चरणों में करवाया गया था। वर्ष 2014 में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं, जबकि 2019 में 303 सीटें, जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी।

Spread the News