राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए सिरमौर के जवान के साथ कांगड़ा का लाल भी देश के लिए हुआ शहीद

 

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए सिरमौर के बाद कांगड़ा के जवान भी शहीद हुए है। शहीद अरविंद कुमार, आयु (32) वर्ष पुत्र उज्जवल सिंह गांव सूरी, डाकघर मरहू तहसील धीरा के रहने वाले थे। वह सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हुए थे। अरविंद अपने पीछे दो बेटियां 4 और 2 वर्ष छोड़ गए है। इनका एक बड़ा भाई और एक बहन है। राजौरी में सिरमौर के बाद कांगड़ा का ये दूसरा जवान शहीद हुआ है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर ने इनकी सहादत पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Spread the News