हरियाणा में बदल गया CM का चेहरा, नायब सिंह सैणी होंगे नए मुख्यमंत्री, शाम को ले सकते हैं शपथ

लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े देश में सियासत में नया बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब राज्य में नया सीएम बनाया जा रहा है। पता चला है नायब सिंह सैणी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे और आज शाम पांच बजे पद की शपथ ले लेंगे। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया है।

सूत्रों से पता चला है कि सीट शेयरिंग को लेकर कुछ मतभेद हुए हैं, जिसकी वजह से गठबंधन टूटा है। हालांकि निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री खट्टर से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया है। उधर, चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बीच में छोडक़र भाजपा के बड़े नेता अनिल विज बाहर निकल गए हैं। हालांकि बैठक अभी जारी है। बताया जा रहा है कि वह नाराज होकर मीटिंग से बाहर निकले हैं। बहरहाल, लोकसभा चुनाव से पहले सियासत में आए भूचाल पर सभी की नजर टिकी हुई है कि अब आगे क्या होने वाला है।

Spread the News