नगर निगम पालमपुर की बड़ी पहल, प्लास्टिक कचरे से बनेंगी टाइल्स

 नगर निगम पालमपुर  एक खूबसूरत पहल कर अनुकरणीय कार्य आरम्भ करने जा रही है। जिससे निगम क्षेत्र के कूड़े का निष्पादन भी होगा और इससे  टाइल्स का निर्माण  भी होगा।
 नगर निगम ने पालमपुर की खूबसूरती को कायम रखने और कूड़े के निष्पादन के लिये आनंदिता प्लास्टिक के एमडी अंकुश शर्मा सामने आये हैं। नगर निगम पालमपुर आयुक्त  आशीष शर्मा  ने बताया कि आने वाले समय में नगर निगम पालमपुर कूड़े के निष्पादन के लिये महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है, जिसमें निगम  प्लास्टिक कूड़े को लेकर एक योजना कार्यान्वित करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि  आनंदिता प्लास्टिक द्वारा हर महीने 200 क्विंटल प्लास्टिक  कचरा लिया जायेगा। आनंदिता प्लास्टिक के एमडी अंकुश शर्मा की पहल पर इस कचरे को कटिंग एवं हीटिंग के उपरांत आकर्षक प्लास्टिक टाइल्स का निर्माण किया जायेगा।  आयुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्लास्टिक कूड़े को अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री में भी भेजा जायेगा। जिससे पालमपुर के सौंदर्य और स्वच्छता को  बरकार रखा जा सके और नगर वासीयों को भी लाभ प्राप्त हो सके।
 उन्होंने बताया कि काफी समय से पालमपुर शहर में रात के समय कूड़े को जान बूझकर बिखराकर शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिये नगर निगम सख्त कानून व्यवस्था बनाने जा रहा है।
Spread the News