अमृतपाल विवाद में हिमाचल हाईअलर्ट पर, CM सुक्खू का ऐलान- टूरिस्टों को नहीं किया जाएगा परेशान

पंजाब में खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को लेकर छिड़े विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पंजाब से सटी सीमाओं पर पहरे को और भी कड़ा कर दिया गया है, लेकिन पुलिस को पर्यटकों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को परेशान नहीं करने की सलाह दी गई है। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है।

किसी भी टूरिस्ट को परेशान न करें

शिमला में CM सुक्खू ने कहा कि DGP को निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा, लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी। पंजाब और हिमाचल के लोग भाई-भाई हैं।

हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन हिमाचल में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। उनका कहना है कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो पंजाब के मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।

 

Spread the News