सुलह को मुख्यमंत्री ने दी सौगातें, विकास में नहीं आएगी धन की कमी: संजय सिंह चौहान


सुलह से मुख्यमंत्री का विशेष लगाव


“माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जो सुलह विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया गया व सौगात दी गई वह मेरे और यहां की जनता के लिए एक पिता तुल्य द्वारा एक तोहफे के समान थी जो भी विधानसभा क्षेत्र में मेरे हृदय में मुख्यतः कमियां नजर आयीं व  जनता द्वारा मांगे उठाई गई उन्हीं को माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु जी के समक्ष रखा और  उन्होंने निःसंकोच सभी मांगों को पूर्ण कर दिया” बोले संजय सिंह चौहान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह अपने एक संबोधन में।


संजय सिंह चौहान ने कहा कि नागरिक अस्पताल भवारना में आज तक एम्बुलेंस और अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजीसट  की कोई व्यवस्था नहीं थी और पिछली भाजपा के विधायक ने इस पर आज तक कोई तव्वजो नहीं दी थी जिसके कारण जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था की माननीय मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रावधान कर दिया।


उन्होंने आगे बताया कि सुलह को तहसील बनाए जाना,  सब्जी मंडी  दिए जाना,  कोल्ड स्टोर सुलह विधानसभा को दे देना,  हिमाचल परिवहन द्वारा बंद कर दिए गए रूटों को फिर से बहस करना इसके इसके अलावा  पूरी विधानसभा में लगभग पांच इलेक्ट्रॉनिक बसों को देना  प्राथमिक औषधालय केंद्र अरला को फिर से खोलना  के अलावा कई अन्य निर्देश भी माननीय मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं।


संजय सिंह चौहान ने कहा की सुलह के साथ शुरू  से हिमालय मुख्यमंत्री में एक  स्नेहपूर्ण रिश्ता निभाया है  और जनता की जो मांगे मेरे माध्यम से हमारे लिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है उन पर उन्होंने विशेष रूप से ध्यान देकर उन्हें स्वीकृति भी दी है!  जिस के सलाह विधानसभा में शून्य उन्नति की जो प्रक्रिया थी उसको तोड़कर उन्नति के राह पर चलाया गया है!  उन्होंने आगे कहा कि मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं और जो प्रगति के कार्य रुके हुए हैं उन्हें तुरंत पूरा कर दिया जाएगा।

Spread the News