बजट सत्र के बीच CM सु्क्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चल रहे बजट सत्र के बीच कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम को बुलाई है। विधानसभा की कार्यवाही पूरी होने के बाद शाम 5:30 बजे यह बैठक होगी। इसमें बजट सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों को मंजूर किया जा सकता है। राज्य में औद्योगिक निवेश लाने के लिए नया इन्वेस्टमेंट ब्यूरो सरकार बनाना चाह रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने बजट में भी ऐलान कर रखा है।

इसके साथ ड्रग्स के खिलाफ कानून को भी सख्त करने के लिए विधानसभा में बिल आएगा। संभव है कि इन मसलों पर कैबिनेट में बात हो। इस बारे में भी मुख्यमंत्री पहले बजट भाषण में अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने के बाद क्लास थ्री या ग्रुप सी की भर्तियां लोक सेवा आयोग को देने के लिए रेगुलेशन में भी संशोधन होना है। इस पर भी कैबिनेट बात कर सकती है। मुख्यमंत्री खुद ही ऐलान कर चुके हैं कि अगले 10 दिन के भीतर क्लास थ्री के 2000 पदों को विज्ञापन किया जाएगा। अब देखना है कि शुक्रवार को होने वाली इस कैबिनेट में कितने मसले चर्चा के लिए आते हैं।

Spread the News

ख़बरें जरा हटके