बांदीपुर जंगल सफारी पर पीएम मोदी का अलग अदाज, बाघों के नए आंकड़े किए जारी

साल 2022 में देश में बाघों की संख्या 3167 थी। पिछले 4 साल में 200 बाघ बढ़े। इससे पहले 2018 में ये संख्या 2967 थी। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं। प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल पूरे हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम भी दिया है। उन्होंने आगे कहा कि दशकों पहले भारत से चीता गायब हो गए थे।

हम शानदार चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। IBC की हुई शुरुआत पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (International Big Cats Alliance -IBCA) की शुरुआत भी किया। IBCA में ऐसे देश शामिल हैं, जहां ‘मार्जार’ प्रजाति के सात पशु-बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, पुमा, जगुआर और चीता पाए जाते हैं। यह संगठन इन पशुओं के संरक्षण और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।

 

 

Spread the News