सदन में गूंजा राहुल गांधी मामला, CM सु्क्खू बोले- नेताओं पर केस दर्ज होना आम बात

मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा होने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू भड़क गए और उन्होंने केंद्र सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार पर उंगली उठाना राजनीतिक चाल है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की एकता व अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं, लेकिन पूरी भाजपा और सरकारी अमला राहुल गांधी को फंसाने में जुटा है। राहुल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा की। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए पहले अपनी दादी को, फिर पिता को खोया।

सीएम सुक्खू ने कहा कि गांधी परिवार इस षड्यंत्र से घबराने वाला नहीं है। राहुल गांधी पर उंगली उठाने के लिए सरकार झूठ बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रही है। राजनेताओं पर केस दर्ज होना अब आम बात हो गई है। राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वह जो भी राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे, प्रदेश कांग्रेस उनके साथ हैं।

भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने सदन में भी उठाया। इस पर सदन में हंगामा हुआ। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राहुल गांधी से जुड़ा सारा रिकॉर्ड विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया है। लंच ब्रेक के बाद स्पीकर ने रुलिंग देते हुए कहा कि कोई भी उस बात का जिक्र नहीं करेगा, जब तक पेपर हाउस में टेबल नहीं हो जाता।

Spread the News