7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को आएंगे नतीजे, 97 करोड़ वोटर्ज चुनेंगे नई सरकार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए शनिवार को इंतजार खत्म हो गया। आम चुनाव और चार राज्य विधानसभाओं के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में इस बार 97 करोड़ वोटर्ज हैं, जबकि 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जहां वोटर्ज नई सरकार के लिए मतदान करेंगे।

 

 

82 लाख वोटर्ज 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं, जबकि 2 लाख मतदाता 100 साल की उम्र से ज्यादा के हैं। उन्होंने कहा कि 55 लाख से ज्यादा ईवीएम के जरिए इस बार का चुनाव होगा। देश में 12 राज्य ऐसे हैं, जहां महिला वोटर्ज पुरुषों के मुकाबले ज्यादा हैं।

Spread the News