काँगड़ा: होटल में चल रहा था जिस्म्फरोशी का धंधा, पुलिस ने महिला को छुड़वाया

जिला पुलिस नूरपुर के तहत होटलों-बार-रेस्टोरेंटों में जिस्मफरोशी का धंधा काफी फल फूल रहा है। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा लगातार इस धंधे में संलिप्त होटलों पर दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है। अभी हाल ही में जिला पुलिस नूरपुर द्वारा देह व्यापार के संलिप्त पाए जाने पर दो होटलों के लाइसेंस रद्द करवाए गए हैं। अब जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल स्थित एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है तथा होटल मालिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

एक महिला को भी उनके कब्जे से छुड़वाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पुलिस नूरपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर डमटाल स्थित एक होटल में दबिश दी तथा वैश्यावृति के धंधे में शामिल होटल मालिकों अश्विनी कुमार व पिंटू के कब्जे से एक महिला को छुड़वाया। पुलिस ने इस संदर्भ में अश्विनी कुमार व पिंटू के खिलाफ केस दर्ज के गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस बारे में

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने डमटाल स्थित एक होटल में रेड मारकर वेश्यावृति के धंधे में संलिप्त होटल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है व एक महिला को उनके कब्जे से छुड़वाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में अभी तक पांच केस दर्ज किए गए हैं तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है व सात महिलाओं को छुड़वाया गया है। दो होटलों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

Spread the News