बैसाखी पर्व न मना कर किसान अपने अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ रहे: संजय सिंह चौहान

बैसाखी के त्यौहार को जिस मान मर्यादा से देश के विभिन्न राज्यों में मनाया जाता है उसी प्रकार हिमाचल में भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है! लेकिन दिल में एक चुभन सी है कि उस भारत जिसने पूरी दुनिया को अनाज मुहैया कराया और कृषि की संज्ञा को महत्वपूर्ण बनाया आज इसी देश का किसान भाजपा शासित केंद्र सरकार की राजनीतिकरण और तानाशाही का शिकार हो गया है” गरजे संजय सिंह चौहान कांग्रेस के लोकप्रिय कांगड़ा चंबा लोक सभा के प्रत्याशी एक महत्वपूर्ण कांग्रेस मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की आयोजित विशेष बैठक में!
संजय सिंह चौहान ने कहा प्रगति के राह पर चलती मुँह के बल गिरी भाजपा की केन्द्र सरकार एम एस पी और किसानों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दों को लेकर जिस प्रकार दिल्ली में बैठे प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को जबरन अमानवीय तरीक़ों से दबाने के चक्कर में है इस से जनता में अपनी पकड़ खो चुकी भाजपा रूप स्पष्ट हो गया है!
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आज जनता में जाने के लिए मुद्दे तलाश रही है और मुद्दे न मिलने पर हताश हो कर अन्य पार्टी से विधायकों को खरीद कर चुनाव लड़ाने के प्रयासो में उलझ गई है भाजपा समझ नहीं पा रही है कि किस प्रकार वह जनता में अपनी लोकप्रियता खो चुकी है और इन लोक सभा चुनावों में न केवल प्रदेश में ब्लकि पूरे देश में जनता के क्रोध का सामना करना पड़ेगा!
अंत में संजय सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से राजनीतिक अखाड़ा में उतर चुकी है और भाजपा की विफल तथा आधारहीन नीतियों को जनता के समक्ष रखेगी व युद्द स्तर पर यह चुनाव भारी मतों से जीतेगी!

Spread the News