राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर बीजेपी ने की लोकतंत्र की हत्या: आनंद शर्मा

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद से कांग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक केन्द्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी इसको जल्दबाजी में लिया गया अलोकतांत्रिक फैसला करार दे रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में केंद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है लेकिन विपक्ष भी एकजुट होकर इसका विरोध कर रहा है।

आनंद शर्मा ने कहा की केंद्र सरकार के दबाव ने लोकसभा सचिवालय ने जल्दबाजी में राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करवाया गया है हालांकि कोर्ट ने अपील करने का वक़्त दिया लेकिन इससे पहले ही उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है।

उन्होंने कहा कि  जिसके ऊपर न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। यदि ऐसी बातों पर संज्ञान लिया जायेगा कि किसने कब कब क्या बोला तो संसद खाली हो जायेगी। विपक्ष को अपनी आवाज उठाने का पूरा हक है। राहुल गांधी भी यही कर रहे थे और अदानी के खिलाफ बोलना सरकार को न गवारा गुजरा जिसके चलते उनकी सदस्यता रद्द की गई। जो की संविधान व लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया। आनंद शर्मा ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निचली अदालत का निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस निर्णय के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

Spread the News